इंटर 2026 परीक्षा के लिए चार अक्तूबर तक भरें रजिस्ट्रेशन फॉर्म

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दी है.

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दी है. विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म चार अक्तूबर तक भर सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि अनुमति आवेदन के लिए शुल्क तीन अक्तूबर तक ही जमा करना होगा. पहले तीन सितंबर तक समिति की वेबसाइट पर जाकर अनुमति आवेदन भरने का अवसर प्रदान किया गया था. बोर्ड ने कहा है कि शिक्षण संस्थानों के प्रधान सूचीकरण से वंचित विद्यार्थियों का उक्त अवधि में ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन उनकी उपस्थिति में भरेंगे. बोर्ड ने कहा है कि वैसे विद्यार्थी जिनका शुल्क पूर्व से ही जमा है लेकिन उनका अनुमति आवेदन नहीं भरा जा सका है उनका भी आवेदन इसी अवधि में भरा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >