Samastipur: भूमि विवाद को ले मारपीट, प्राथमिकी को सौंपा आवेदन

हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत के बंगरडीह में भूमि विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत के बंगरडीह में भूमि विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन सौंपा गया था. लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की वजह से गुरुवार को कुछ ग्रामीण पहुंच कर पुलिस से इसकी शिकायत की. घटना की छानबीन करते हुए कार्रवाई करने की बात कही. महिला ने पुलिस को बताया है कि जब वह अपनी जमीन पर झोपड़ी खड़ा कर रही थी. इसी क्रम में गांव के ही युवक उसे पकड़ लिया. अश्लील हरकत करते हुए मारपीट की. बचाने आयी गोतनी के साथ मारपीट की गई. इस बाबत पंचायत की भी पहल की गई थी. लेकिन उसने पंचायत में जाने से इनकार कर दिया. गुरुवार को घटना को लेकर चंदेश्वर राय, रामपुकार राय, सतेंद्र राय, मुचकुंन कुमार,कैलाशी दास,नीलोत्पल मृणाल, सहेंद्र राय समेत दर्जन भर लोग थानाध्यक्ष से मिलकर हालात की जानकारी दी. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >