पिरवा गांव में वज्रपात से किसान की मौत

घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

मदनपुर. प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के पिरवा गांव में वज्रपात से 40 वर्षीय किसान की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार राजगीर महतो के पुत्र महेश प्रसाद उर्फ गोला बुधवार को अपने खेत में काम कर रहा था. इसी बीच वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची सलैया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि वज्रपात से एक किसान की मौत हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >