-पेंडिंग केस के अनुसंधान में तेजी लाने का सख्त निर्देश -डीआइजी ने डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण अरेराज. चंपारण रेंज के डीआइजी हरिकिशोर राय द्वारा शनिवार शाम डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया गया. इस दौरान हत्या,लूट व डकैती सहित कांडो का जांच किया गया. हत्याकांड के केस के अनुसंधान में लापरवाही मिलने पर हरसिद्धि, पहाड़पुर व संग्रामपुर के पांच आइओ से स्पष्टीकरण की मांग किया गया. डीआइजी ने बताया कि वार्षिक जांच के तहत डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया गया. वहीं अनुमंडल में हत्याकांड के 122 केस पुराने समय से पेंडिंग रहने पर नाराजगी जताया गया. पेंडिंग केस के अनुसंधान में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया गया. साथ ही कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव का भी जांच कर कई निर्देश दिया गया. डीआइजी ने बताया कि पेंडिंग पड़े हत्या, लूट, डकैती सहित गंभीर कांडो की समीक्षा कर गड़बड़ी करने वाले आईओ के बिरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. वहीं कांडो के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. डीआइजी के पहुंचते ही गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी . मौके पर डीएसपी रंजन कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर पीके सामर्थ्य,गोबिंगंज इंस्पेक्टर राजू मिश्र,अरेराज थानेदार विभा कुमारी सहित सभी गंभीर कांडो के आईओ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
