शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम

द सन ग्लोबल बीसी स्कूल तपकारा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह

तोरपा.

द सन ग्लोबल बीसी स्कूल तपकारा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. इसके बाद बच्चों ने केक काटा. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यालय के निदेशक प्रदीप गुप्ता ने शिक्षक दिवस व गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य अनिता गुप्ता ने किया. मौके पर शिक्षक बंधन गुड़िया, सेबेयान कंडुलना, इला खलखो, अनिता हेमरोम, ज्योति आइंद, एनी गुड़िया व अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >