मंगलहाट में जर्जर मिट्टी का घर धराशायी, बाल-बाल बचे लोग

रात के सन्नाटे में गिरी कच्ची दीवारें, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया बाहर

राजमहल/मंगलहाट राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट के निकट टिक्काटोला गांव में मंगलवार की देर रात एक जर्जर मिट्टी का घर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा. घर के अंदर सो रहे रुबिया महालदार का पूरा परिवार किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुबिया महालदार रोज की तरह अपने बच्चों और बुजुर्ग मां के साथ भोजन कर घर में सो रही थीं। देर रात अचानक कच्चा मकान गिर गया, जिससे सभी अंदर फंस गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. रुबिया महालदार ने बताया कि मकान काफी जर्जर था और उसकी मरम्मत कराने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया. हालांकि जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई, परंतु घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया. अनुमानित रूप से ₹50,000 का नुकसान बताया जा रहा है. पीड़िता ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि वे फिर से अपने बच्चों के लिए छत का इंतजाम कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >