एसपी ने सदर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

किशनगंज.एसपी सागर कुमार ने बुधवार को सदर थाना का औचक निरीक्षण किया. सदर थाना में एसपी सागर कुमार ने थाना की व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान किशनगंज थाना

किशनगंज.एसपी सागर कुमार ने बुधवार को सदर थाना का औचक निरीक्षण किया. सदर थाना में एसपी सागर कुमार ने थाना की व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान किशनगंज थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजियों की जांच की. अनुसंधानकर्ताओं को कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया. कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावकारी गश्ती, सघन वाहन चेकिंग करने, मद्यनिषेध, जमीनी विवाद एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिया. वहीं जिला के चर्चित सेक्स्टोर्शन मामले में दर्ज कांड की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही किशनगंज थाना में पैंथर मोबाईल, डायल-112 पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके अलावे गश्ती वाहनों के बारे में जानकारी ली गई. एसपी के निरीक्षण के दौरान किशनगंज सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >