Motihari : ढाका एवं पचपकड़ी के दवा दुकानों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की छापेमारी, मिली अनियमितता

ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा गुरुवार को ढाका के न्यू मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर तथा पचपकडी स्थित गुप्ता मेडिकल पर छापेमारी कर बेची जा रही दवाओं की जांच की गई.

सिकरहना. ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा गुरुवार को ढाका के न्यू मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर तथा पचपकडी स्थित गुप्ता मेडिकल पर छापेमारी कर बेची जा रही दवाओं की जांच की गई. जांच के क्रम में इन दवा दुकानों में कई तरह की अनियमितता पायी गयी. ड्रग्स इंस्पेक्टर रईस आलम ने बताया कि रूटीन जांच किया जा रहा है. ढाका के न्यू मेडिकल एवं सर्जिकल दुकान में बिना बिल का दवा पाया गया हैं. दुकानदार को दुकान में मौजूद दवाओं का बिल दो दिनों के अंदर दिखाने को कहा गया हैं, नहीं दिखाने पर औषधि नियंत्रक के पास कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा. इस दुकान से कुछ दवाओं का सैंपल भी लिया गया है, इसकी जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजा जाएगा. वहीं पचपकडी स्थित गुप्ता मेडिकल में अभी जांच चल रही है. अनियमितता पायी गयी तो कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >