विस चुनाव की तैयारियों को ले डीएम ने की समीक्षा बैठक

उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने का भी आदेश दिया

सुपौल. आसन्न बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों को निर्वाचन कार्य के लिए पूर्व से ही योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने व निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने का भी आदेश दिया. जिलाधिकारी ने विशेष रूप से इवीएम कोषांग, कार्मिक कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, वाहन कोषांग, नॉमिनेशन कोषांग तथा स्वीप कोषांग को संवेदनशील बताते हुए इनसे जुड़े पदाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी कोषांग समन्वय बनाकर काम करें, ताकि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >