30 लोगों के बीच विद्युत चालित चाक का वितरण

समाहरणालय परिसर में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड एवं मिट्टी कला बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कोडरमा. समाहरणालय परिसर में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड एवं मिट्टी कला बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के 30 लाभुकों के बीच विद्युत चालित चाक का वितरण विधायक डॉ नीरा यादव व उपायुक्त ऋतुराज ने किया. लाभुकों ने कहा कि पारंपरिक पद्धति से कार्य करने में समय अधिक लगता था. अब काम आसान होगा. विधायक डॉ नीरा यादव ने सभी शिल्पकारों को बधाई दी. मौके पर जिला उद्योग केंद्र से इओडीबी प्रबंधक राजीव कुमार सिंह सहित सभी प्रखंडों से प्रखंड उद्यमी समन्वयक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >