Giridih News: गावां में भाकपा माले के सम्मेलन में सदस्यता अभियान पर चर्चा

Giridih News: राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मतदाताओं का नाम साजिश के तहत हटाने का काम कर रही है. इससे बिहार के चुनाव में वे जीत हासिल कर सकेंगे. झारखंड में भी इस प्रकार की साजिश रची जा रही है.

गावां पंचायत सचिवालय के सभागार में रविवार को भाकपा माले के एक सम्मेलन आयोजित किया गया. मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन व रामी सिंह श्रद्धांजलि दी गयी. इसमें भारतीय किसान सभा के 10 हजार व इंकलाबी नौजवान सभा के पांच हजार नये सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मतदाताओं का नाम साजिश के तहत हटाने का काम कर रही है. इससे बिहार के चुनाव में वे जीत हासिल कर सकेंगे. झारखंड में भी इस प्रकार की साजिश रची जा रही है. इसे लेकर यहां के चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया गया है. कहा कि राज्य व केंद्र में भ्रष्टाचार चरम पर है. नियुक्तियां नहीं होने से पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हैं. क्षेत्र के सांसद-विधायक उदासीन हैं. गत दिनों राजधनवार में जोरदार तरीके से आंदोलन किया गया. स्थिति में यदि सुधार नहीं हुआ तो 10 सितंबर के बाद गावां में भी जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा. मौके पर जिप सदस्य पवन कुमार, मुन्ना राणा, सकलदेव यादव, आनंदी यादव, सुनील दास, संजय दास, अशोक यादव, सिटन यादव, अशोक मिस्त्री, सुरेश रविदास समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >