भादो मेला की चौथी सोमवारी पर फौजदारीनाथ के दरबार में उमड़े भक्त

भादो मेले की चौथी सोमवारी पर बासुकिनाथ मंदिर में 65 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से कांवरिए कतारबद्ध होकर सुरक्षित व्यवस्था में गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए पुर्ण इंतजाम किए। 2167 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम के तहत जलार्पण किया, जिससे मंदिर को 6.5 लाख रुपये की आमदनी हुई। श्रद्धालु मंदिर प्रांगण के विशेष द्वार से गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना करते रहे। मेले में पूजा तथा जलार्पण रात्रि श्रृंगार पूजा तक जारी रही। बीडीओ और पुलिस निरीक्षक कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।

65 हजार श्रद्धालुओं ने विधिवत जलार्पण किया प्रतिनिधि, बासुकिनाथ. भादो मेले की चौथी सोमवारी पर बासुकिनाथ मंदिर में 65 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. सुबह से कांवरिए कतारबद्ध होकर सुरक्षित व्यवस्था में गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थे. पुलिस और प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए पुर्ण इंतजाम किए. 2167 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम के तहत जलार्पण किया, जिससे मंदिर को 6.5 लाख रुपये की आमदनी हुई. श्रद्धालु मंदिर प्रांगण के विशेष द्वार से गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना करते रहे. मेले में पूजा तथा जलार्पण रात्रि श्रृंगार पूजा तक जारी रही. बीडीओ और पुलिस निरीक्षक कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं. भक्तों की कतार शिवगंगा घाट, क्यू कॉम्पलेक्स, फलाहारी धर्मशाला, संस्कार मंडप होते हुए मंदिर में प्रवेश कर रहे थे. शाम पांच बजे भोलेनाथ की विश्राम पूजा के लिए कांवरियों का जलार्पण और पूजा रोक दी गयी. भोलेनाथ नागेश की षोडशोपचार पूजन के बाद क्षणिक विश्राम हेतु बाबा मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए. मंदिर के कपाट पुनः खोले गये और कांवरियों ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो रात्रिकालीन शृंगार पूजा तक जारी रहा. भक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डूबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ की स्पर्श पूजा की, जलार्पण के बाद मंदिर प्रांगण में आरती किया. भादो मेले में दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति बनी हुई है. श्रद्धालु भादो मास में भी सुगमतापूर्वक कतारबद्ध होकर गर्भगृह में जलार्पण कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >