कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर की विस्तृत चर्चा

जिला जज ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण विषय पर की समीक्षा बैठक

अररिया. शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय अररिया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की बैठक हुई. यह बैठक जिला जज गुंजन पांडेय के प्रकोष्ठ में संपन्न हुई. यह बैठक मुख्य रूप से किशोर न्याय अधिनियम, 2015 व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 व अन्य बाल संबंधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर समीक्षा व समन्वय को लेकर की गयी. इस बैठक में बाल संबंधी कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गयी. एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने इस बैठक को सफल बताया. उन्होंने बच्चों से जुड़े सभी कानूनों के क्रियान्वयन पर जोर दिया जिससे बच्चों के अधिकारों को संरक्षित करते हुए उसका सर्वांगीण विकास किया जा सके. इस बैठक में जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार तिवारी, एडीजे 06 सह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश अजय कुमार, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कंद राज, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा उर्फ रिंकू सहित जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, सिविल सर्जन अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, श्रम अधीक्षक अररिया के प्रतिनिधि, यूनिसेफ के राज्य सलाहकार अजय कुमार व राकेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >