Deoghar news : प्रदर्शनी में दिखी महिला समूहों की रचनात्मकता की चमक
संवाददाता, देवघर . हर घर तिरंगा - हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित वस्तुओं की भव्य
संवाददाता, देवघर . हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी लगायी गयी. इस अवसर पर 12 स्वयं सहायता समूहों ने अपने-अपने हस्तनिर्मित सामान को सजाकर प्रदर्शित किया. नगर निगम के ग्राउंड फ्लोर में सजी यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. प्रदर्शनी का अवलोकन नगर आयुक्त रोहित सिन्हा उप नगर आयुक्त सागरी बराल व अन्य अधिकारियों ने भी किया. हस्तकला की गुणवत्ता, रचनात्मकता और उपयोगिता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया. इसमें तमन्ना स्वयं सहायता समूह (वार्ड संख्या 5) ने प्रथम स्थान, रामेश्वरम स्वयं सहायता समूह (वार्ड संख्या 25) ने द्वितीय स्थान और ममता स्वयं सहायता समूह (वार्ड संख्या 36) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के बाद नगर निगम के अधिकारी-कर्मियों और महिला समूहों की सदस्याओं ने एक साथ तिरंगा रैली निकाली. रैली नगर निगम से शुरू होकर शहर के कई हिस्सों से गुजरते हुए वापस नगर निगम परिसर में समाप्त हुई. नगर आयुक्त ने मौके पर कहा कि इस तरह के आयोजन से महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देते हैं, साथ ही स्वच्छता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाते हैं. उपस्थित सभी लोगों ने महिला समूहों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
