Deoghar news : बेटी की बीमारी का बहाना बनाकर रिटायर्ड अधिकारी से ठग लिये 30 हजार

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन निवासी एक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी को साइबर ठगी का शिकार बना लिया गया. खुद को उनका परिचित बताकर एक व्यक्ति ने

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन निवासी एक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी को साइबर ठगी का शिकार बना लिया गया. खुद को उनका परिचित बताकर एक व्यक्ति ने पहले हालचाल पूछा और विश्वास में लेने के बाद मदद के नाम पर ₹30,505 की ठगी कर ली. जानकारी के अनुसार, ठग ने रिटायर्ड अधिकारी को फोन कर खुद को उनका जान-पहचान वाला बताया और कहा कि उनका नंबर सेव कर लें, फिर कुछ समय बाद उसने कॉल कर बताया कि उसकी बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. उसने यह भी बताया कि उसके मोबाइल नंबर से ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पा रहा है, इसलिए कुछ देर के लिये मदद चाहिये.

ठग ने जल्द पैसे वापस करने का भरोसा दिलाते हुए अधिकारी से ₹10,000, ₹15,000, ₹4,505 और ₹1,000 (जीएसटी के नाम पर) की चार किश्तों में कुल ₹30,505 की राशि अपने दिये गये यूपीआइ नंबर पर ट्रांसफर करवा ली. पैसे भेजने के बाद जब अधिकारी ने दोबारा कॉल किया, तो ठग का मोबाइल बंद आने लगा. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ. पीड़ित ने संबंधित थाना में जाकर घटना की लिखित शिकायत दी है. वहीं उन्होनें एनआरपी पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि कोई भी अनजान कॉलर यदि पैसे की मांग करे तो बिना पुष्टि किये उसे पैसे ट्रांसफर न करें.रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी बने साइबर ठगी के शिकार

हाइलाइट्स

॰परिचित बनकर रिटायर्ड अधिकारी को कॉल किया गया॰ बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर मांगी मदद

॰यूपीआइ से अलग-अलग किश्तों में भेजे ₹ 30,505

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >