Deoghar News : 548 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार, 15 दिन पहले जमानत पर छूटने के बाद शुरू किया था धंधा

वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 548 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 548 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने सोमवार की रात दुधनियां गांव में बुधन महतो की दुकान के पीछे छापा मारा. पुलिस को देखते ही दो लोग भागने लगे, लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया. पकड़े गये आरोपितों की पहचान दुधनियां गांव निवासी बुधन महतो (55 वर्ष) तथा कोरियासा मुहल्ला निवासी बिट्टू कुमार मंडल (27 वर्ष) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान बुधन महतो के पैंट में छुपाये गये सफेद थैले से 249 ग्राम तथा बिट्टू कुमार मंडल के जैकेट में छुपायी गयी काली पॉलीथीन से 299 ग्राम गांजा बरामद किया गया. जानकारी हो कि बुधन महतो पूर्व में भी गांजा बिक्री के मामले में जेल जा चुका है और करीब 15 दिन पहले जमानत पर बाहर आया था. जेल से निकलते ही उसने फिर से अवैध कारोबार शुरू कर दिया था. पूछताछ में आरोपितों ने रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज व सरैयाहाट से गांजा लाकर पुड़िया में बेचने की बात स्वीकार की है. छापेमारी दल में एसडीपीओ के अलावा कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआइ देवेंद्र सिंह, मोतीराम देवगम, एएसआइ तिलेश्वर यादव, पुलिसकर्मी समरेश कुमार यादव व राजेश कुमार यादव शामिल थे. कुंडा थाना कांड संख्या 09/2026 एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया तथा कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हाइलाइट्स गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में कुंडा पुलिस ने देर रात दुधनियां में की छापेमारी पूर्व में जेल जा चुका है आरोपित बुधन, जमानत पर बाहर आते ही शुरू की थी गांजा बिक्री

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >