Deoghar news : 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर किया जलार्पण, सुहागिन महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना

संवाददाता, देवघर . भादो माह में बाबा नगरी भक्तिमय माहौल में डूबी रही. मंगलवार को जहां दिनभर कांवरियों का तांता बाबा मंदिर में लगा रहा, वहीं तीज के मौके पर

संवाददाता, देवघर . भादो माह में बाबा नगरी भक्तिमय माहौल में डूबी रही. मंगलवार को जहां दिनभर कांवरियों का तांता बाबा मंदिर में लगा रहा, वहीं तीज के मौके पर सुहागिन महिलाओं की भीड़ भी मंदिर में उमड़ पड़ी. सुबह से ही जलार्पण व पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया. बड़ी संख्या में कांवरियों के अलावा सुहागिन महिलाएं व बाबा के दरबार में पहुंचीं और बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित कर समृद्धि व पति की दीर्घायु की कामना की. मंगलवार सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलते ही बाबा भोलेनाथ की कांचा जल पूजा संपन्न हुई. इसके बाद पुजारी ने दैनिक सरदारी पूजा की. पांच बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए स्पर्श पूजा की शुरुआत हुई. आम कतार से आने वाले कांवरियों को पंडित शिवराम झा चौक से बाबा मंदिर भेजने की व्यवस्था पट बंद होने तक जारी रही. वहीं कूपनधारी भक्तों को प्रशासनिक भवन के रास्ते सीधे गर्भगृह तक पहुंचाया गया. दिनभर में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया, जिसमें से 3164 भक्तों ने कूपन लेकर पूजा संपन्न की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >