पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनायी गयी जयंती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनायी गयी जयंती

पुरैनी . पुरैनी मुख्यालय स्थित भाजपा बूथ अध्यक्ष मंटू भगत के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा व संचालन महामंत्री शंकर ठाकुर ने किया. कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर चर्चा की. मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे. वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे. उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी. वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत व सशक्त भारत चाहते थे. राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी. मौके पर जिला मंत्री मनोज सिंह सहित योगेंद्र राम, अशोक मेहता, उमेश सहनी, अशोक पंडित, विवेका साह, मणिकांत सिंह निषाद, नारायण चौधरी, अमरेश गांधी, शिवनारायण मंडल, आशीष झा, निशु झा, विलास शर्मा, सुनील मेहता, निरंजन झा, शालिग्राम शर्मा, पवन झा, अखिलेश मेहता, सुरेंद्र साह, मुन्ना पंडित, सिकंदर पासवान, दिनेश पासवान, बाबूलाल गुप्ता, मंटू सिंह निषाद, गोपाल दास, अविनाश शर्मा, शंभु यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >