चुराए एटीएम कार्ड से यूपीआइ बना उड़ाए 1.94 लाख रुपये

ट्रेन से व्यवसायी का मोबाइल चोरी, कवर में था एटीएम नगर थाना के कल्याणी चौक का रहनेवाले हैं राम अवतार साइबर थाने में की शिकायत, एटीएम कार्ड भी हुआ चोरी

ट्रेन से व्यवसायी का मोबाइल चोरी, कवर में था एटीएम

नगर थाना के कल्याणी चौक का रहनेवाले हैं राम अवतार

साइबर थाने में की शिकायत, एटीएम कार्ड भी हुआ चोरी

मुजफ्फरपुर.

कल्याणी चौक के रहनेवाले व्यवसायी राम अवतार का मोबाइल चलती ट्रेन में चोरी हो गया. मोबाइल के कवर में एटीएम कार्ड भी था. इसी का इस्तेमाल कर यूपीआइ आइडी जनरेट की. इसके बाद पांच बार में खाते से 1.94 लाख रुपये निकाल लिये.

हाजीपुर काम करने से गये थे

चोरों ने उस मोबाइल फोन से यूपीआइ अकाउंट बनाकर खाते से 1.94 लाख रुपये निकाल लिये.मोबाइल के कवर में ही एटीएम कार्ड भी रखा हुआ था.पीड़ित व्यवसायी ने साइबर थाने में लिखित शिकायत की है. नगर थाने की पुलिस को भी इस मामले से अवगत कराया है.व्यवसायी ने बताया है कि वह हाजीपुर गये थे. वहां से आने के लिए ट्रेन में चढ़े. जंक्शन पर जब कोच से उतरे तो उनका मोबाइल फोन गायब था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >