Darbhanga News: राजग का विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बहादुरपुर में आठ तो नगर में 11 को

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दल जोर-शोर से जुट गये हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दल जोर-शोर से जुट गये हैं. इस कड़ी में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए राजग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. इस कड़ी में आगामी आठ सितंबर को बहादुरपुर विधानसभा का सम्मेलन होगा, वहीं नगर विधानसभा के सम्मेलन की तिथि 11 सितंबर निर्धारित की गयी है. इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रविवार को पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना की अध्यक्षता में हुई. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा. सम्मेलन में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति, आगामी चुनावी तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गरीब, किसान, महिला, नौजवान एवं समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है. कार्यकर्ता सम्मेलन इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा. जिलाध्यक्ष मन्ना ने बताया कि बहादुरपुर के विधानसभा सम्मेलन को केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर जबकि दरभंगा नगर विधानसभा सम्मेलन को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित बिहार सरकार के कई अन्य मंत्री, सासंद व विधायक संबोधित करेंगे. बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जिला महामंत्री विजय चौधरी, संतोष पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, जिला मंत्री बालेंदु झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, राहुल पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला प्रवक्ता लक्ष्मण कांस्यकार, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार महतो, रतन पासवान, रमेश झा, संजीव गुप्ता, संजय ठाकुर, राजमोहन पासवान, अविनाश सहनी, रामाज्ञा चौधरी, राजमोहन पासवान, विशाल महासेठ, नीरज पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >