जिला प्रशासन ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

सिविल प्रशासन खूंटी द्वारा राजा तालाब, खूंटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया.

खूंटी . भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 94 बटालियन खूंटी एवं सिविल प्रशासन खूंटी द्वारा राजा तालाब, खूंटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया. श्रमदान के श्रमदान पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया. इस अभियान का उद्देश्य एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना है, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा इसके लिए प्रेरित कराना भी है. इस कार्यक्रम का समापन स्वच्छता शपथ के साथ किया गया. एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम में विधायक रामसूर्या मुंडा, उपायुक्त आर रॉनिता, पुलिस अधीक्षक मनीष टोपो, डीडीसी आलोक कुमार, डिप्टी कमांडेंट-94 बटालियन केरिपुबल जयप्रकाश सिंह, नगर पंचायत खूंटी के अधिकारी एवं 94 बटालियन के अन्य अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >