मारपीट व छिनतई के आरोप में छह पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

डिहवा टोला निवासी रामपति उरांव के पुत्र रमेश उरांव ने थाने में अपने ही टोले के छह लोगों पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.

अधौरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत एक डिहवा टोला निवासी रामपति उरांव के पुत्र रमेश उरांव ने थाने में अपने ही टोले के छह लोगों पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. थाने में दिये आवेदन में रमेश उरांव ने कहा है कि मेरे पड़ोसी लछुमन उरांव, बिजय उरांव, राधेश्याम उरांव, विनोद उरांव, प्रवेश उरांव सभी पिता स्वर्गीय मोहन उरांव व विकास उर्फ आकेश उरांव पिता लक्षुमन उरांव सभी लोग मिलकर मुझे व मेरी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए गुमटी में रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया, साथ ही मेरे पत्नी को मारपीट कर सोने की चैन, कान की बाली, पायल, छुछिया भी ले गये, जब गांव के लोग आये तो किसी तरह जान बचा कर थाना आये हैं. सभी लोगों पर नामजद प्राथमिक दर्ज करायी गयी. इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया, इनमें लछुमन उरांव, बिजय उरांव, राधेश्याम उरांव, प्रवेश उरांव को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया, जबकि बाकी दो लोगों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >