राजस्व महाअभियान की सफलता को लेकर राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार के तहत कैंप का हुआ आयोजन

राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व कर्मी रैयतों की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम से जमाबंदी कराएंगे.

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत सरकार भवन में राजस्व महाअभियान की सफलता को लेकर राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार के तहत सोमवार को पहला कैंप का आयोजन किया गया. राजस्व महाअभियान शिविर में सीओ धीरज कुमार ने बताया कि राजस्व महा अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा. राजस्व महाशिविर के पहले कैंप चांदपीपर पंचायत सरकार भवन में रैयतों ने कुल 150 आवेदन जमा किया. उन्होंने बताया कि पंचायतवार निर्धारित तिथि के अनुसार कैंप का आयोजन किया गया है. जिसमें जमाबंदी सुधार, खाता खेसरा और रकवा सुधार करना, छुटे हुए जमाबंदी अपलोड करना, आपसी बंटवारा, आवेदन लेने का कार्य किया जा रहा है. बताया कि राजस्व कर्मचारी घर-घर जाकर जमीन से संबंधित कागजातों की जांच करेंगे. साथ ही जरूरी सुधार की प्रक्रिया को भी पूरा करेंगे. सीओ ने कार्यरत कर्मियों को राजस्व महाअभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मुखिया और सरपंच के हस्ताक्षर से बने मृत्यु प्रमाण पत्र होगा मान्य सीओ धीरज कुमार ने बताया कि कई जमीन रैयत की मृत्यु बहुत पहले हो गया है और उनका मृत्यु प्रमाण पत्र किसी कारण बस नहीं बन पाया है तो इसके लिए रैयत के परिजन शपथ पत्र के साथ एक सादे कागज पर स्वघोषणा पत्र के आधार पर मुखिया या सरपंच से अभिप्रमाणित कराने के बाद वंशावली में रैयत के मृत लिखे जाने के बाद उसका वंशावली मान्य होगा. जिसके आधार पर रैयत के परिजनों के नाम से जमाबंदी कायम कर दिया जाएगा या बटवारा कर दिया जाएगा. राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व कर्मी रैयतों की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम से जमाबंदी कराएंगे. पहले पूर्वज की जमीन के सभी खाता, खेसरा और रकबा का सही विवरण परिमार्जन कराया जाएगा. उत्तराधिकारी नामांकन के लिए रैयतों को प्रपत्र में विवरण भरकर पूर्वज का मृत्यु प्रमाण पत्र और वंशावली के साथ कैंप में जमा करना होगा. जो जमाबंदी अभी तक ऑनलाइन नहीं हुआ हैं, उन्हें भी इस दौरान ऑनलाइन किया जाएगा. प्रखंड क्षेत्र में सीओ और आरओ द्वारा राजस्व महा अभियान कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है. सीओ ने बताया कि शिविर में उपस्थित राजस्व कर्मचारी सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी से पूरा करेंगे. उन्होंने शिविर में आए भूस्वामी से अपील किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रुप से आगे आएं और राजस्व सुधार प्रक्रिया का लाभ उठावें. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है, आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ मिले, राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड अपडेट करना है. इस मौके पर सीओ धीरज कुमार, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी तंजीर आलम, मुखिया गणेश राम, सरपंच प्रयाग शर्मा, राजस्व कर्मचारी मो.इसराफिल ,आईटी सहायक राजेश कुमार, कार्यपालक सहायक सेवका नंद सुमन, मनीता कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रमोद कुमार,सरवन सहनी, संजीव कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार मोहम्मद करीम इकराम अरुण कुमार सुनील कुमार मो कमरुल हौदा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >