Samastipur News:छह माह से भाड़ा नहीं मिलने के कारण सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

ट्रक मालिकों ने शुक्रवार से सरकारी खाद्यान्न का अनिश्चितकालीन उठाव बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गये.

Samastipur News:समस्तीपुर : एसएफसी अभिकर्ता के यहां ट्रक मालिकों का पिछले 6 महीने से माल ढुलाई का भाड़ा बकाया रहने के कारण ट्रक मालिकों ने शुक्रवार से सरकारी खाद्यान्न का अनिश्चितकालीन उठाव बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गये. जिला मोटर व्यवसायी संघ कार्यालय में संबंधित ट्रक मालिकों की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 6 महीने से एसएफसी में सभी अभिकर्ताओं के यहां ट्रक मालिकों का भाड़ा बकाया है. पिछले मई में ट्रक मालिकों ने जब इस मुद्दे पर कार्य बहिष्कार किया था तो जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक एसएफसी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया था. परंतु उनके आश्वासन के महीनों बीत जाने के बाद भी अभिकर्ताओं द्वारा अभी तक ट्रक मालिकों के बकाये का भुगतान नहीं किया. जिस कारण हड़ताल किया गया है.

– बकाये का भुगतान होने के बाद ही होगा सरकारी खाद्यान्न का उठाव

संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया कि एसएफसी. में चलने वाले ट्रक मालिक भूखमरी की स्थिति में हैं. अब उधार में गाड़ी चला पाना संभव नहीं है. जब तक अभिकर्ताओं द्वारा बकाये का पूर्ण भुगतान नहीं कर दिया जाता है तब तक सरकारी खाद्यान्नों का उठाव नहीं किया जायेगा. बैठक में संघ के सचिव राजबाला राय, उमेश राय, मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार यादव, लालू कुमार , मनोज कुमार चौधरी, उमेश शाह, शत्रुघ्न राय ,अरविंद राय, ओम प्रकाश महतो, शक्ति राय, बलराम महतो, अजय महतो, राजेश कुमार राय, विपिन राय, अजीत राय, धर्मेंद्र राय सहित दर्जनों ट्रक मालिकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >