बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

नगर परिषद वार्ड 9 की घटना प्रतिनिधि, बनमनखी .बनमनखी नगर परिषद वार्ड नं 9 में बीती रात बंद घर से लाखों रुपए की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ

नगर परिषद वार्ड 9 की घटना प्रतिनिधि, बनमनखी .बनमनखी नगर परिषद वार्ड नं 9 में बीती रात बंद घर से लाखों रुपए की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया. पीड़ित निर्मल कुमार भगत ने बनमनखी थाना को घटना का आवेदन दिया. मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार मंडल ने बताया कि चोरी के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. अनुसंधान किया जा रहा है. पीड़ित निर्मल कुमार भगत ने पुलिस को बताया कि पूरा परिवार रानीगंज ,अररिया जिला के बर्मतत्रा गांव गए थे.इसी बीच बीती रात बंद घर से चोरों ने सभी सामान की चोरी कर ली. बताया कि मुझे सुबह सूचना मिली कि घर में चोरी हो गयी है. घर आने पर देखा कि घर की कुंडी टूटी हुई है . घर के अंदर बक्सा,गोदरेज आदि टूटा हुआ है. गोदरेज,बक्से में रखा सामान बिखरा पड़ा था. सामान मिलान करने पर पाया कि गोदरेज में रखा 1लाख 20 हजार नगद,380 ग्राम चांदी और 37 ग्राम सोना गायब है. . फोटो परिचय:- 28 पूर्णिया 24-अस्त व्यस्त सामान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >