बिना आधार व जन्म प्रमाणपत्र के भी होगा सरकारी स्कूलों में एडमिशन

नामांकन के बाद बच्चों का बनेगा जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड15 तक राज्यभर में चलाया जा रहा नामांकन अभियानफोटोकैप्शन- गांव में जागरूक करते शिक्षक मोहम्मद शकील अख्तरप्रतिनिधि, नवादा कार्यालय अस्कूलिया

नामांकन के बाद बच्चों का बनेगा जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड15 तक राज्यभर में चलाया जा रहा नामांकन अभियान

फोटोकैप्शन- गांव में जागरूक करते शिक्षक मोहम्मद शकील अख्तर

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

अस्कूलिया में नमवा लिखवाई दे गे माई, जैवो हम अस्कूलिया, अब हमहूं ना बकरी चराईब गे माई, जैवो हम अस्कूलिया….. गीत गाते हुए शिक्षक अब गांव में घर-घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. सभी सरकारी प्राथमिक, प्रारंभिक और उच्च विद्यालयों में सत्र 2025-26 में कक्षा एक में नामांकन के लिए बच्चे चिह्नित किए जा रहे हैं. स्कूल के पोषक क्षेत्र में छह वर्ष की उम्र पूरी करने वाले बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय की पहली कक्षा में करवाया जा रहा है. इसके लिए अकबरपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सुपौल सहित अन्य स्कूलों के शिक्षक गांवों में लोगों को अपने 6 से 14 साल तक के बच्चे को निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा के लिए एडमिशन लेने को प्रेरित कर रहे हैं. अकबरपुर के सुपौल के शिक्षक मोहम्मद शकील अख्तर अपनी आवाज में मगही के जागरूकता गीत गाते हुए पोषक क्षेत्र के सभी घरों में जाकर परिवार के लोगों को समझाकर स्कूल में एडमिशन करा रहे हैं.

बिना आधार व जन्म प्रमाणपत्र के भी हो रहा एडमिशन

गांव में चिह्नित बच्चों में से जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, उनका भी नामांकन स्कूल में लिया जा रहा है. वैसे बच्चों का विद्यालय में औपबंधिक नामांकन होगा. ऐसे बच्चों के बदले उनके अभिभावक का आधार कार्ड नामांकन के वक्त लिया जायेगा. बच्चों को नामांकन के समय कोई समस्या नहीं होगी. नामांकन के बाद संबंधित विद्यालय के प्राचार्य के सहयोग से इन बच्चों का पहले जन्म प्रमाणपत्र बनवाया जाएगा, इसके बाद आधार कार्ड बनेगा. इस काम में जीविका दीदी, टोला सेवकों, आंगनबाड़ी सेविका भी बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करके बच्चों का एडमिशन स्कूल में कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. स्कूल में एडमिशन लेने वाले बच्चों को यूनिफॉर्म, एफएलएन-टीएलएम किट, बैग, आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं. नामांकित बच्चों का आंकड़ा ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >