biharsharif news. बंध्याकरण के दौरान महिला की मौत

हिलसा (नालंदा). हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मृतका की पहचान हिलसा

हिलसा (नालंदा). हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मृतका की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के मलविगहा गांव निवासी इंदल विन्द की 28 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजन व ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया गया. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे गांव की ही आशा कार्यकर्ता धर्मशीला देवी के माध्यम से पिंकी देवी को बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए अस्पताल लाया गया था. दोपहर करीब 12 बजे उसे भर्ती किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक वंदना कुमारी द्वारा ऑपरेशन किया गया. करीब दो बजे महिला को बेहोशी की हालत में ओटी से बाहर लाया गया. परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक महिला के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई. इस पर जब डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ देर में होश आ जाएगा. लेकिन स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने दोबारा डॉक्टर से देखने की गुहार लगाई. इसके बाद नब्ज जांचते ही डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

पूरी तरह स्वस्थ थी महिला

परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन से पहले पिंकी देवी पूरी तरह स्वस्थ थी और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही उसकी जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गया. हालांकि परिजन लापरवाह डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इधर, अस्पताल उपाधीक्षक एस.के. सुधाकर ने बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हुई है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >