भतीजे के साथ अपने घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

भागलपुर/मुंगेर. हबीबपुर के एतवारी हाट स्थित अपने मायके से मुंगेर जिला के ब्रह्मस्थान स्थित अपने घर जा रही महिला बाइक से गिरकर चोटिल हो गयी. शनिवार को हुई घटना के

भागलपुर/मुंगेर. हबीबपुर के एतवारी हाट स्थित अपने मायके से मुंगेर जिला के ब्रह्मस्थान स्थित अपने घर जा रही महिला बाइक से गिरकर चोटिल हो गयी. शनिवार को हुई घटना के बाद उसे मायागंज अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. बरारी पुलिस ने मृतका के बेटे सुनील शर्मा का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका रेणु देवी के बेटे सुनील ने बताया कि उनकी मां रेणु देवी उनके ममेरे भाई मुरारी शर्मा के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी. मुंगेर जिला के बरियारपुर स्थित अंकुर अस्पताल के पास उनकी मां बाइक से गिर कर घायल हो गयी थी. घटना के बाद पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था. जहां मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >