नुक्कड़ सभा कर सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

सौ साल बेमिसाल को लेकर बैनर, पोस्टर व होर्डिंग का किया लोकार्पण

मधुपुर. प्रखंड के धमनी गांव में रविवार को मधुपुर में महात्मा गांधी के आगमन का सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग का लोकार्पण मुखिया मोजस्मा खातून ने किया. मधुपुर में कार्यक्रम दो से आठ अक्तूबर तक होने जा रहा है. इसके अलावा शहर समेत ग्रामीण अंचलों में नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी. प्रखंड के जगदीशपुर, सुग्गापहाड़ी, पटवाबाद, पाथरोल व शहर के खलासी मोहल्ला चौक पर नुक्कड सभा की गयी. पाथरोल में संतोष कुमार साह, खलासी मुहल्ला में पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह ने होर्डिंग का लोकार्पण किया. मधुपुर में आठ अक्टूबर को महात्मा गांधी के आगमन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किया गया. वहीं आगामी दो से आठ अक्तूबर के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गयी. कार्यक्रम संबंधित होर्डिंग को चौक-चौराहों पर लगाया गया. मौके पर वरिष्ठ समाज कर्मी घनश्याम, विद्रोह मित्रा, अलाउद्दीन अंसारी, डॉ के के पी राय, लुकमान अंसारी, पंकज पीयूष, शमशेर आलम, कुंदन भगत, अंजुम हुसैन, सन्नी, पप्पू सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >