कल धूमधाम के साथ मनाया जायेगा बलभद्र महोत्सव

कल धूमधाम के साथ मनाया जायेगा बलभद्र महोत्सव

नगर परिषद क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान पर कार्यक्रम होगा आयोजित, तैयारी अंतिम चरण में सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान पर रविवार को धूमधाम से बलभद्र महोत्सव मनाया जायेगा. जिसको लेकर कलवार समाज के नेतृत्व में तैयारी अंतिम चरण में है. कार्यक्रम को लेकर हाई स्कूल मैदान परिसर में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. वहीं जगह जगह त्वरण द्वारा भी बनाया गया है.आयोजित कार्यक्रम को लेकर आयोजन कमेटी से जुड़े सदस्यों ने बताया कि रविवार को हाई स्कूल मैदान पर कुलदेवता भगवान बलभद्र की भव्य तरीके से पूजा अर्चना की जायेगी. कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना की जायेगी. पूजा अर्चना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. इसके बाद प्रतिमा विसर्जन के साथ कार्यक्रम को समाप्ति किया जायेगा. इधर कार्यक्रम में अधिक से अधिक कलवार समाज के लोग पहुंचे, इसकी अपील आयोजन कमेटी द्वारा की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >