बाथरूम में छिपाकर रखी 12 लाख की विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की कार्रवाई, मुख्य धंधेबाज कन्हैया राय फरार, दो पर केस दर्जसंवाददाता, मुजफ्फरपुर बाथरूम में छुपाकर रखी गयी 12 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त करने के साथ ही

उत्पाद विभाग की कार्रवाई, मुख्य धंधेबाज कन्हैया राय फरार, दो पर केस दर्ज

संवाददाता, मुजफ्फरपुर बाथरूम में छुपाकर रखी गयी 12 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त करने के साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया. मामला मनियारी थाने के माधोपुर सुस्ता का है. उत्पाद विभाग ने इनपुट पर यह कार्रवाई की. टीम ने छापेमारी में धंधेबाज चंदन कुमार को धर दबाेचा.

विभाग को पता चला है कि शराब की खेप कन्हैया राय ने मंगवाई थी. उसके घर की टीम ने घेराबंदी की. पर, वह भाग चुका था. 74 कार्टन विदेशी शराब ट्रेटा पैक में मिली है. सोमवार को छाता चौक स्थित उत्पाद थाने में चंदन कुमार व कन्हैया पर केस दर्ज किया गया. उत्पाद थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि इनपुट मिला था. चंदन के बाथरूम में जब चेकिंग की गयी तो विदेशी शराब पायी गयी. इधर, साहेबगंज थाना के जगदीशपुर से विदेशी शराब पकड़ी गयी. डिलीवरी ब्वॉय सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

:::::::::::::::::::::::::

हंगामा करनेवाले के घर पहुंची यूपी रेल पुलिस

मुजफ्फरपुर.

यूपी की देवरिया रेलवे पुलिस शराब के नशे में हंगामा करने के पुराने मामले में कोर्ट से नोटिस लेकर शहर में पहुंची. नगर थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी के नाम-पते का सत्यापन किया.आरोपी ब्राह्मण टोली का रहनेवाला है. पुलिस ने उसके घर पर नोटिस तामिला करवाकर लौट गयी. नगर थाने की पुलिस का कहना है कि देवरिया रेल पुलिस इससे पहले भी एक बार आरोपी के घर पर आकर नोटिस तामिला करवा चुकी है. अगर तय समय के अंदर वह कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष नहीं रखता है तो उसके खिलाफ वारंट जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >