बाबा मंदिर में उमड़े भक्त, 40 हजार ने किया जलार्पण

देवघर. सोमवार को बाबा मंदिर में जलार्पण करने आये भक्तों की काफी भीड़ रही. आम कतार की तरह शीघ्रदर्शनम कूपन वाले कतार में भी ठसा-ठस भीड़ देखी गयी. सुबह छह

देवघर. सोमवार को बाबा मंदिर में जलार्पण करने आये भक्तों की काफी भीड़ रही. आम कतार की तरह शीघ्रदर्शनम कूपन वाले कतार में भी ठसा-ठस भीड़ देखी गयी. सुबह छह बजे कूपन जारी करने के लिए काउंटर खुलते ही कूपन लेने वाले पुरोहितों की भीड़ लग गयी थी. दोपहर में भीड़ कम होने तक कुल 4036 कूपन जारी हुए.आम कतार भी ओवरब्रिज के अंतिम छोर तक दोपहर एक बजे तक भरा रहा. मौसम सुहाना होने के कारण मंदिर में दिन भर चहलकदमी देखी गयी. इस दौरान कई वीआइपी भी बाबा मंदिर पहुंचे, जिनमें हरियाणा के विधायक सहित कई पूर्व जज एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे. पट बंद होने तक करीब 40 हजार भक्तों ने जलार्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >