भाकपा माले की कुश्वर और बुतुरुआटांड़ ब्रांच कमेटी का संयुक्त सम्मेलन रविवार को बूतरुआटांड़ में आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता भुनेश्वर यादव एवं अशोक पंडित ने की. बतौर पर्यवेक्षक क्रमशः प्रखंड कमेटी सदस्य सुनील राय एवं जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव उपस्थित थे. सम्मेलन में सर्वसम्मति से कुश्वर ब्रांच के लिए मोहन यादव को सचिव व पिंकी देवी को सह सचिव तथा बुतुरुआटांड़ ब्रांच कमेटी के लिए संजय हाजरा को सचिव व सोनिया देवी को सह सचिव चुना गया. रामकिशुन यादव, प्रखंड कमेटी सदस्य सुनील राय ने भी संबोधित किया. मौके पर कांग्रेस हजरा, भीम पंडित, गुड़िया देवी, फुलवा देवी, रेणु देवी, सुमा देवी, जयंती देवी, गीता देवी, मोहन पंडित, टेकनारायण यादव, सनोज कुमार, विकास यादव, दिनेश यादव, कंचन देवी, पुरनी देवी, मनिजर यादव, बुलाकी यादव, साधु यादव आदि मौजूद थे.संवाददाता-श्रवण कुमार.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
