कॉपी मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान का दिया आश्वासन

परीक्षा की कॉपी मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान एवं सत्र 2015 -17 का अनुदान को लेकर दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए कुलपति के नाम एक पत्र सौंपा गया.

बोधगया. बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ ( फैक्टनेब बिहार ) मगध विश्वविद्यालय कमेटी के एक शिष्टमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार राकेश कानन के नेतृत्व में स्नातक स्तरीय तीन सेमेस्टर (द्वितीय तृतीय और चतुर्थ) परीक्षा की कॉपी मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान एवं सत्र 2015 -17 का अनुदान को लेकर दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए कुलपति के नाम एक पत्र सौंपा गया. कुलपति के अनुपस्थिति में परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव से वार्ता हुई. कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक ने भरोसा के साथ कहा है कि दुर्गापूजा के पूर्व तीनों सेमेस्टर के कॉपी मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान कर दिया जायेगा. कुलसचिव ने कहा कि 36 कॉलेजों का अनुदान निर्गत कर दिया गया है. शेष कॉलेजों को दुर्गापूजा के पूर्व निर्गत कर दिया जायेगा. शिष्टमंडल में प्रदेश सचिव बांके बिहारी शर्मा, मगध विश्वविद्यालय कमेटी के सचिव प्रो संजय कुमार पांडे, प्रो सुनील कुमार पांडे , प्रो निर्जेंद्र कुमार मुन्ना शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >