Samastipur: अनादी भूषण बने एसएमआरसीके महाविद्यालय के नए प्रधानाचार्य

शहर के मथुरापुर स्थित सत्यनारायण मेहर अली रामनंदन चरण कर्पूरी (एसएमआरसीके) महाविद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

समस्तीपुर. शहर के मथुरापुर स्थित सत्यनारायण मेहर अली रामनंदन चरण कर्पूरी (एसएमआरसीके) महाविद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय शिक्षकों ने महाविद्यालय के नए प्रधानाचार्य सह कामर्स के विभागाध्यक्ष अनादी भूषण राय को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला और बुके देकर स्वागत किया. प्रो लक्ष्मीप्रसाद यादव ने बताया कि विभागीय आदेश पर एसएमआरसीके महाविद्यालय में वरीयता के आधार पर कामर्स के विभागाध्यक्ष अनादी भूषण राय को प्रधानाचार्य पदस्थापित किया गया है. इससे स्थानीय शिक्षकों में काफी हर्ष है. मौके पर मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शहनाज प्रवीण, ब्रजनंदन राय, हलधर कुमार, अशोक, प्रमोद कुमार, सुरेन्द्र राय, शशिकांत, भरत साह, दयाराम यादव, रामइकबाल राय, उमेश यादव सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >