Darbhanga News: एआइडीए व्यापारियों की एकजुटता व किसान हित के प्रति प्रतिबद्ध

Darbhanga News: एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (एआइडीए) का प्रादेशिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ.

Darbhanga News: बहादुरपुर. एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (एआइडीए) का प्रादेशिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के व्यापारियों ने भाग लिया. इसमें कृषि इनपुट व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श किया गया. सम्मेलन की शुरूआत प्रदेश संरक्षक एवं महासचिव अवधेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री व विशिष्ट अतिथि हरियाणा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार हरमेश सिंह का पाग-चादर एवं मखाना के माला से स्वागत किया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष व सीवान से पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह संगठन व्यापारी एकजुटता व किसानहित के प्रति प्रतिबद्ध है. वहीं मनमोहन कलंत्री ने संगठन के क्रिया-कलापों पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से व्यापार करने में सहूलियत मिली है. सरदार हरमेश सिंह ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है. व्यापारी एकजुट होते हैं तो उन्हें समुचित अधिकार प्राप्त हो सकेंगे. इस दौरान संगठन व व्यापरियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल ऐप लांच किया गया. बताया गया कि इस ऐप द्वारा विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जरूरी दिशा-निर्देशों को ससमय पहुंचाया जायेगा. साथ ही किसानों व विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए कंपनियों द्वारा अनुचित टैगिंग व्यवस्था के विरोध में संघर्ष जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही नियम-कानून के नाम पर डीलरों को परेशान किए जाने की घटनाओं का विरोध किया गया. इसपर तत्काल रोक लगाने की मांग की गयी. संचालन करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष मनमोहन सरावगी ने बिहार के कोने-कोने से आए विक्रेताओं से आग्रह किया. कार्यक्रम में मनोज बैरोलिया, अवधेश राजपाल, उदय शंकर प्रसाद, पप्पू यादव आदि प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >