मुंगेर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर 4.62 करोड़ रूपये की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

जिसमें 3.31 करोड़ रुपये की राशि को तत्काल विमुक्त करने की स्वीकृति भी दी गई है.

मुंगेर बिहार सरकार ने मुंगेर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर 4.62 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. यह राशि मुंगेर सदर अंचल के मौजा नौवागढ़ी के 19.9848 एकड़ भूमि के भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत अधिग्रहण के लिए स्वीकृत की गई है. इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के उप सचिव अमित कुमार पुष्पक ने पत्र जारी किया है. जिसमें 3.31 करोड़ रुपये की राशि को तत्काल विमुक्त करने की स्वीकृति भी दी गई है. यह राशि भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य के प्रारंभिक चरणों को पूरा करने के लिए जरूरी है. बता दें कि नौवागढ़ी मौजा में एमयू के लिये चयनित जमीन को लेकर 22 सितंबर को जिला और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था. जिसमें स्थानीय ग्रामीणों और रैयतों से भूमि अधिग्रहण के संबंध में विचार और आपत्तियां ली गई थीं. इधर अब जनसभा के बाद सरकार से राशि की स्वीकृति मिलने से विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज होगी. जिससे विश्वविद्यालय को जल्द ही अपने नये भवन के मिलने की संभावना भी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >