विशेष ग्रामसभा में आदि कर्मयोगी योजना पर चर्चा की गयी

फूदी पंचायत के सिल्दा गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर आदि कर्मयोगी योजना के क्रियान्वयन के लिए चर्चा की गयी.

खूंटी. फूदी पंचायत के सिल्दा गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर आदि कर्मयोगी योजना के क्रियान्वयन के लिए चर्चा की गयी. ग्रामसभा मेंनयी कमिटी का चयन भी किया गया. फूदी पंचायत की मुखिया अनिमा कच्छप की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान बंधु मुंडा का सर्वसम्मति से चयन किया गया. इसके बाद मुखिया अनिमा कच्छप ने आदि कर्मयोगी योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामसभा में गांव के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सहमति बनी. केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय इलाकों के समुचित विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के तहत राशि निर्गत की गयी है. गांवों में पेयजल की व्यवस्था, सिंचाई की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, बिजली, संपर्क पथ, स्वच्छता के लिए कचरों का निपटान, नालियों का प्रबंध समेत मूलभूत आवश्यकताओं को धरातल पर उतारने की कवायद केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है. गांव के विकास के साथ साथ ग्रामीणों को आजीविका से कैसे जोड़ा जाये, इसकी पहल भी आदि कर्मयोगी योजना के माध्यम से की जा रही है. ग्रामसभा का संचालन मो. यासीन अंसारी द्वारा किया गया.बैठक में रोजगार सेवक सूरज तिर्की, लालमोहन यादव, संजू लोहरा, महावीर यादव, विमल मुंडा, काण्डू पहान, रघु सुरीन, बजरंग बिंझिया, खड़िया मुंडा, वार्ड सदस्य राजेश मुंडा, हीरा देवी, फ़गनी देवी, रुक्मणि तिर्की, दूलो देवी आदि सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >