मुजफ्फरपुर.
माॅडल अस्पताल का निरीक्षण अधीक्षक बाबू साहब झा ने किया.अधीक्षक ने पहले ओपीडी में बैठे डॉक्टर के चैंबर में पहुंचे. हालांकि डॉक्टर मेडिसिन के मौजूद थे, लेकिन मरीज चैंबर में नहीं थे. डॉक्टर से अधीक्षक ने पूछा कि मरीज क्यों नहीं है तो चिकित्सक ने कहा अभी तक कोई नहीं पहुंचा है. इसके बाद अधीक्षक पर्ची काउंटर पर पहुंचे. यहां मरीजों की भीड़ अधिक थी. अधीक्षक ने दो काउंटर बढ़ाने की बात कही. उन्होंने हर विभाग की ओपीडी में डॉक्टरों व मरीजों से जानकारी लिये. दंत, मेंटल, हड्डी में चिकित्सक नहीं थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
