मधेपुरा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिहारीगंज के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर स्नेह मिलन व शिक्षकों का सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा केंद्र प्रभारी बीके अर्चना दीदी, रूपा दीदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी भारत कुमार सिंह, प्रोफेसर रवि कुमार, शिक्षक राजेश राय, शिक्षक राहुल कुमार, ब्रह्मा कुमार शशिरंजन भाई आदि ने दीप प्रज्वलन करके किया. मौके पर सेवा केंद्र प्रभारी अर्चना दीदी ने बताया कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि आपके अमूल्य योगदान का सम्मान है. एक सच्चा शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाता, बल्कि चरित्र गढ़ता है, जीवन को दिशा देता है और मूल्यों की ज्योति प्रज्वलित करता है. मुख्य अतिथि बीडीओ भारत कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक का धैर्य, स्नेह और शिक्षा न केवल विद्यार्थियों को योग्य बनाते हैं, बल्कि समाज को संस्कारित, सशक्त और मूल्यनिष्ठ भी करते हैं. मौके पर समाजसेवी प्रेमनाथ साह, शिक्षक सुनील कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, सोनी अग्रवाल, चंदन कुमार शिक्षिका प्रतिभा कुमारी, सुषमा कुमारी, अर्चना कुमारी, अंजना कुमारी, इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
