30 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज धराया

एक नाबालिग में पुलिस के हत्थे चढ़ा

एक नाबालिग में पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को निरुद्घ किया है. एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रतनुपर दिबौर गांव निवासी गोला सिंह के घर पर अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और भंडारण किया जाता है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एएसआइ जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस दल का गठन किया गया, जिसने गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे छापेमारी की. इस दौरान पुलिस जब गोला सिंह के घर पहुंची, तो उसने एक व्यक्ति को घर के अंदर भागने की कोशिश करते पकड़ा. उक्त व्यक्ति ने अपना नाम गोला सिंह बताया. घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने प्लास्टिक के बोरों से कुल 30 लीटर महुआ शराब को बरामद किया. इसी दौरान धंधे में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) भी पुलिस के हाथ लगा, जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष है. एसएचओ ने बताया कि जब्त शराब और गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई है. तस्कर गोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधि विरुद्ध बालक को नियमानुसार निरुद्ध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >