Darbhanga News: जिले के 99.93 प्रतिशत वोटरों का दस्तावेज अपलोड, शेष का भी हो रहा सत्यापन

Darbhanga News: डीइओ सह डीएम कौशल कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति से विशेष प्रेक्षक को अवगत कराया.

Darbhanga News: दरभंगा. विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक अराधना पटनायक की अध्यक्षता में रविवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की बैठक हुई. इसमें डीइओ सह डीएम कौशल कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति से विशेष प्रेक्षक को अवगत कराया. बताया कि 27 लाख 97 हजार 981 मतदाताओं का दस्तावेज अपलोड किया गया है. इसका प्रतिशत 99.93 है. शेष छूटे हुए मतदाताओं का भी सत्यापन किया जा रहा है. गत एक जून से 30 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्र से दावा-आपत्ति से संबंधित 71036 प्रपत्र छह प्राप्त हुए. इसी प्रकार 10394 प्रपत्र सात व 38155 प्रपत्र आठ प्राप्त हुए हैं, जिसका निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से निष्पादन किया जा रहा है. वहीं विशेष प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों से युवा व महिला मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने एवं प्रत्येक बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति के लिए अनुरोध किया. प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में यदि किसी प्रकार की गलत प्रविष्टि, नाम जोड़ने या विलोपन पाया जाता है तो दावा-आपत्ति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की बात कही. उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपेक्षा की. मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे. वहीं राजनीतिक दलों की ओर से राहुल कुमार कर्ण, दीपेश कुमार, ईश्वर मंडल, देवेंद्र कुमार झा, गोपाल ठाकुर, सत्यनारायण पासवान, सुभाष पासवान, मुकुंद चौधरी, राजकुमार राम, बसंत कुमार झा, गगन कुमार झा, नरेश पासवान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >