किशनगंज किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद विभाग के सहायक अवर मुकेश कुमार दास ने अपनी टीम के साथ गलगलिया चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक कार को रोक कर जांच की. जांच के दौरान कार में लदे 260.300 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही एक कार को जब्त किया. गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
