Jamshedpur news. ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 151 यूनिट संग्रह

रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

Jamshedpur news.

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुक्रवार को आजादनगर स्थित आजाद मैरिज हॉल में में आयोजित रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नंदकिशोर लाल ने शिविर में रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर झारखंड की ऐसी सामाजिक संस्था है, जो बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके के लिए काम करती है. रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर आसिफ मेहमूद, प्रिंसिपल डॉ रियाज, जावेद अख्तर खान, मकसूद आलम, उदित अग्रवाल, डॉ जहांजेब, डॉ फैजान, डॉ अभीबा, डॉ सरफराज, प्रो फकरुद्दीन अहमद, शाकिर अजीमाबादी, रिजवान अहमद मौजूद थे. सभी अतिथियों का स्वागत ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, सचिव मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज, रजी नौशाद, हाजी अजीज हसनैन, जमील अजगर, आफताब आलम, सैयद साजिद परवेज, सोहेल अख्तर अंसारी, डॉक्टर ताहिर हुसैन, मासूम खान, मास्टर सिद्दीकी अली, शारिक अनवर, मो मोइनुद्दीन अंसारी, आजाद अंसारी, फिरोज आलम व हाजी अयूब अली ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >