सीएचसी की व्यवस्था में सुधार लाने के लिये रखे गये 10 प्रस्ताव

सदस्य ललित भगत ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व रोगी के बेड तक आक्सीजन पहुंचाने के लिए पाईप लाईन लगाया गया था.

प्रतापगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी के वेशम में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक का आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह समिति अध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा ने की. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने आरकेएस के उद्देश्यो की जानकारी दी. प्रथम बैठक में नव मनोनीत सदस्यों ने अपनी समझ से सीएचसी की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कुल दस प्रस्ताव रखे. जिसमें मुख्य रूप से वर्षों बंद पड़े नयी एक्स-रे मशीन को चालू कराने, लैब में जांच की रफ्तार बढ़ाने, प्रसव कक्ष के जर्जर शौचालय की मरम्मति, परिसर में मरीजों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की सु्विधा, दिव्यांगजनों के लिए काउंटर बनाने, अस्पताल परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए परिसर की मापी करवा घेराबंदी कराने, सीसीटीवी कैमरा लगाने आदि प्रस्ताव मुख्य रूप से शामिल है. सदस्य ललित भगत ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व रोगी के बेड तक आक्सीजन पहुंचाने के लिए पाईप लाईन लगाया गया था. लेकिन विभागीय उदासीनता और लापवाही के कारण अब तक चालू नहीं हो सका है. उन्होंने प्रसव कक्ष में मरीजों को मीनू के अनुकूल भोजन आदि देने की व्यवस्था में भी सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया. अस्पताल में उपलब्ध दवाओं को जरूरतमंद मरीज को सही तरीके से वितरण करवाने सहित एएनएम का महिला मरीजों के साथ कुशल व्यवहार होना जरूरी है. अध्यक्ष सह बीडीओ श्री मिश्रा ने सदस्यों द्वार प्रस्तावित प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए अगली आरकेएस की बैठक से पूर्व क्रियान्वयन कराने का भरोसा दिलाया. बैठक में समिति सचिव चिकित्सा प्रभारी डॉ आनन्द कुमार सिंह, बीएचएम सुजीत कुमार पंकज, बीसीएम प्रफ्फूल कुमार प्रियदर्शी, लेखापाल राजकुमार चौधरी, सदस्य ललित भगत, ब्रह्मदेव राम, किशोर चौधरी, जीतेंद्र भगत, अनीता देवी और परमेश्वरी देवी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >