Entertainment News: अंकिता लोखंडे के पिता का निधन, श्रीदेवी संग बोनी कपूर ने शेयर की फोटो

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे दर्शक जानना चाहते है. आज बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज 60वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं. 13 अगस्त को श्रीदेवी की 60वीं जयंती है, जिनका 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया. उनकी जयंती पर बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की. वहीं, सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. उनकी हालिया फिल्म गदर 2 को जबरदस्त ओपनिंग मिली है. चलिए बताते है दूसरे दिन मूवी ने कितना कमाया.

Live Updates
4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

परिवार के साथ नजर आए फरदीन खान

https://www.instagram.com/p/Cvzbq5BqrL6/?hl=en

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

दिशा और अनिल कपूर आए साथ में नजर

https://www.instagram.com/p/Cv4YDicIuyS/

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

अंकिता लोखंडे ने अपने पिता की अर्थी को दिया कंधा

https://www.instagram.com/reel/Cv36hxnvu2Y/?

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

खुशी कपूर ने मां श्रीदेवी के नाम शेयर किया खास पोस्ट

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

दिशा पटानी का कूल अंदाज

https://www.instagram.com/p/Cv38qZzIpey/

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

ईशा देओल ने रखी गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग

https://www.instagram.com/p/Cv2U-kAR-9U/

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

जवान का Chaleya सॉन्ग का टीजर आया सामने

https://www.instagram.com/p/Cv37ZvkLCJs/

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

अंकिता लोखंडे के पिता का हुआ अंतिम संस्कार

अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार रविवार को ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया. विक्की जैन के शशिकांत लोखंडे के पार्थिव शरीर को ले जाने के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं. अंतिम संस्कार के लिए पहुंची अंकिता और उनकी मां का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.

https://www.instagram.com/reel/Cv349YTt0HJ
https://www.instagram.com/p/Cv4HPpDKLtn/

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

निक जोनास के संगीत कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. देसी गर्ल ने न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में अपने पति-गायक निक जोनास के संगीत कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान तस्वीरें साझा कीं. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और क्लिप भी पोस्ट कीं.

https://www.instagram.com/p/Cv3nOlsugPc/
https://www.instagram.com/p/Cv3q4nuuhEq/

4:42 PM. 13 Aug 23 4:42 PM. 13 Aug

सायरा बानो ने दिलीप कुमार-धर्मेंद्र की तसवीर शेयर की

सायरा बानो ने दिलीप कुमार और धर्मेंद्र की तसवीर शेयर की है. साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. इसके साथ कैप्शन में लिखा, 1952 में, धर्मेंद्र जी ने ‘शहीद’ देखने के बाद पंजाब के लुधियाना से बॉम्बे तक की यात्रा की, जिसने उनके भीतर एक गहरी भावनात्मक भावना को छू लिया. वह निश्चित रूप से दिलीप साहब से मिलना चाहते थे जिनकी एक्टिंग ने उन्हें आग लगा दी थी. बंबई पहुंचने के तुरंत बाद, उन्होंने साहसपूर्वक बांद्रा, पाली माला में साहब के घर की तलाश करने का कदम उठाया. सौभाग्य से, उसे घर मिल गया और किसी ने उसे गेट पर नहीं रोका, वह अंदर गया, सीढ़ियों से ऊपर गया, और एक कमरे के प्रवेश द्वार पर रुक गया; जहां उसने एक गोरे, दुबले-पतले और सुंदर आदमी को सोफे पर सोते हुए देखा. वह वहीं अपने सामने खड़े होकर अपने आदर्श साहेब की प्रशंसा कर रहा था. अचानक साहब उठे और अपने स्टाफ को बुलाया और धरम जी नीचे उतर गये.

https://www.instagram.com/p/Cv2EY0_vEjj/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

10:27 AM. 13 Aug 23 10:27 AM. 13 Aug

अंकिता लोखंडे के पिता का निधन

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का 12 अगस्त को निधन हो गया. उनकी उम्र 68 साल थी. हालांकि किस वजह से उनकी मौत हुई है, इसके बारे में पता नहीं चला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार 13 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा. बता दें कि अंकिता को ‘पवित्र रिश्ता’ में उनके किरदार के लिए जाना जाता है. उन्होंने ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

10:27 AM. 13 Aug 23 10:27 AM. 13 Aug

श्रीदेवी के नाम बोनी कपूर ने लिखा पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके पति बोनी कपूर अनसीन फोटो पोस्ट की है. तस्वीर में कपल एक-दूसरे को हग किए हुए है. जहां श्रीदेवी मुस्कुरा रही हैं, वहीं बोनी कपूर मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो.” उन्होंने कैप्शन में कुछ दिल वाले इमोटिकॉन्स भी डाले.

https://www.instagram.com/p/Cv2z58Lt2QO/

Sridevi: 13 साल की उम्र में श्रीदेवी बनी थीं रजनीकांत की मां, इस एक्टर संग की सबसे ज्यादा फिल्में

10:27 AM. 13 Aug 23 10:27 AM. 13 Aug

गदर 2 ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. मूवी का क्रेज दर्शकों में दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 ने दूसरे दिन 43 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि मूवी में अमीषा पटेल, मनीष वाधवा, सिमरत कौर और उत्कर्ष शर्मा है.

मुख्य बातें

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे दर्शक जानना चाहते है. आज बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज 60वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं. 13 अगस्त को श्रीदेवी की 60वीं जयंती है, जिनका 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया. उनकी जयंती पर बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की. वहीं, सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. उनकी हालिया फिल्म गदर 2 को जबरदस्त ओपनिंग मिली है. चलिए बताते है दूसरे दिन मूवी ने कितना कमाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >