World Tsunami Awareness Day 2022: आज मनाया जा रहा है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस, जानें इसका इतिहास

World Tsunami Awareness Day 2022: आज यानी 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है. पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 05 नवंबर 2016 को पुरे विश्वभर में मनाया गया था. साल 2016 का पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का विषय: प्रभावी शिक्षा और निकासी ड्रिल था.

World Tsunami Awareness Day 2022: विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day) हर साल 5 नवंबर (5 November) को मनाया जाता है. वर्ष 2004 में हिंद महासागर में भूकंप के कारण सुनामी उत्पन्न हुई जिसने लगभग 15 देशों में करीब पांच लाख लोगों को प्रभावित किया. सुनामी एक वैश्विक समस्या है और इस प्रकार जोखिम कम करने के उपायों को अपनाने की बेहतर जानकारी और मान्यता के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है.

पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 05 नवंबर 2016 को पुरे विश्वभर में मनाया गया था. साल 2016 का पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का विषय: प्रभावी शिक्षा और निकासी ड्रिल था. यह जागरूकता दिवस आपदा जोखिम न्यूनीकरण साल 2016 के एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन तथा संयुक्त राष्ट्र के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के आपसी सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित किया गया था.

सुनामी की चपेट में आ चुके हैं ये देश

लगभग बीते 100 वर्षों के अंदर सुनामी से इंडोनेशिया, श्रीलंका, भारत और थाईलैंड सहित 14 देश ऐसे रहे, जिन्होंने बहुत हानि उठाई है, इसमें स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक हानि तक शामिल है. जहां इस बात का पता चला है कि 2 लाख 27 हजार बार इन देशों पर सुनामी का हमला हुआ था। वर्ष 2004 में सुनामी के कारण इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका सहित 14 देशों को सबसे बड़ी हानि हुई थी.

जापानी शब्द से बना है सुनामी शब्द

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की पहल के बाद से मनाया जाता है. “सुनामी” शब्द जापानी शब्द से बना है. “त्सु” (बंदरगाह) और “नामी” (लहर) से बना है. यूएन की वेबसाइट के मुताबिक दुनिया की अनुमानित 50 प्रतिशत आबादी बाढ़, तूफान और सूनामी के संपर्क में आने वाले तटीय क्षेत्रों में रहेगी. विकासशील देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सुनामी के जोखिम वाले 100 प्रतिशत समुदाय 2030 तक सुनामी के लिए तैयार हैं.

इस दिवस का महत्व

संयुक्त राष्ट्र देशों, अंतर्राष्ट्रीय निकायों से जागरूकता बढ़ाने और जोखिम कम करने हेतु नवीन दृष्टिकोण साझा करने के लिए दिवस मनाने का आह्वान करता है. साल 2030 के अंत तक, तटीय क्षेत्रों में रहने वाली विश्व जनसंख्या का लगभग 50 प्रतिशत तूफान, सुनामी और बाढ़ के संपर्क में आने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >