Happy World Students Day 2022: विद्यार्थियों में खूबियां ... वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर भेजें शुभकामना संदेश

Happy World Students Day 2022: 15 अक्टूबर 2010 को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर विश्व छात्र दिवस या विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है. इस दिन आप नीचे दिए गए ग्रीटिंग्स भेजकर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy World Students Day 2022:   हर साल 15 अक्टूबर को पूर्व भारतीय राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में उनकी जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.

‘विश्व छात्र दिवस’ का इतिहास

15 अक्टूबर 2010 को , संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) ने शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिशों के लिए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के 79वें जन्मदिवस पर विश्व छात्र दिवस या विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप मनाने मनाने का एलान किया था. इसके बाद हर साल उनकी जयंती को विश्व  ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप मनाया जाता है.

स्वयं को इस तरह बनाया सर्वश्रेष्ठ संस्करण

15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे अब्दुल कलाम ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में एक वैज्ञानिक और प्रशासक के रूप में काम किया. उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में विज्ञान और भौतिकी का अध्ययन किया। कलाम ने अपने व्यावहारिक व्याख्यानों के माध्यम से छात्रों को स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने के लिए शिक्षण और प्रेरणा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

World Students Day

World Students’ Day 2022

Happy World Students Day 2022:  प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में,

शिक्षा ग्रहण करना सबसे बड़ी अच्छाई है,

और अशिक्षित होना सबसे बड़ी बुराई है.

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे

Happy World Students Day 2022:  विद्यार्थी जीवन सबसे

विद्यार्थी जीवन सबसे सुनहरा दौर होता है,

क्योंकि इस दौर में न किसी बात की चिंता होती है,

और न ही मन में किसी चीज को लेकर कटुता होती है.

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे

Happy World Students Day 2022:  एक विद्यार्थी का जीवन अनुभवों

एक विद्यार्थी का जीवन अनुभवों से भरा होता है,

जो जिंदगी की राह में आगे बढ़ने में मदद करता है,

किसी भी रूप में ग्रहण की गई शिक्षा व्यर्थ नहीं होती है.

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे

Happy World Students Day 2022:  विद्यार्थी जीवन में कम लोगो से

विद्यार्थी जीवन में कम लोगो से दोस्ती कीजिए,

और दोस्ती केवल अच्छे लोगो से कीजिए.

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे

Happy World Students Day 2022:  प्रत्येक विद्यार्थी एक-दूसरे

प्रत्येक विद्यार्थी एक-दूसरे से अलग होता है,

हर एक की खूबियां और खामियां अलग होती हैं,

इसलिए न तो किसी और से तुलना करें,

और न किसी और के जैसा बनने की कोशिश करें.

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >