World No Tobacco Day 2025: आज मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें

World No Tobacco Day 2025: विश्व तंबाकू निषेध दिवस को वार्षिक रूप से मनाया जाता है. इस दिन को तंबाकू से जुड़े खतरे को लोगों को बताने और जागरूक करने के लिए शुरू किया गया था. हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस को मनाया जाता है.

World No Tobacco Day 2025: हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी World No Tobacco Day मनाया जाता है. इस दिन को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस दिवस के तहत तंबाकू से जुड़े गलत प्रभावों के बारे में लोगों को बताना है. 

विश्व तंबाकू निषेध दिन से जुड़ा इतिहास (History Of World No Tobacco Day)

विश्व तंबाकू निषेध दिवस को हर साल मनाया जाता है. इस दिन को तंबाकू से जुड़े खतरे को लोगों को बताने और जागरूक करने के लिए शुरू किया गया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organisation) के द्वारा इसकी शुरुआत साल 1987 में हुई . सन् 1988 इसके लिए एक रिजॉल्यूशन पास किया गया. इस दिन को हर वर्ष 31 मई को मनाने की शुरुआत हुई.

इस दिन का महत्व ( Significance of This Day)

तंबाकू का सेवन कई जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है और आज कल कम उम्र के लोग भी इसका सेवन करने लगे हैं. इस दिन को तंबाकू से जुड़े स्वास्थ्य खतरे के बारे में लोगों को अवगत करना है. ये दिन तंबाकू को इस्तेमाल नहीं करने का संदेश देता है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: तरबूज के बीज में छुपे हैं ये गुण, फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें

यह भी पढ़ें: Food for Healthy Skin: त्वचा में निखार लाएं इन हेल्दी फूड्स के साथ

तंबाकू से होने वाले नुकसान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक विश्व भर में करीब 37 मिलियन बच्चे जिनकी उम्र 13 से 15 है तंबाकू का सेवन करते हैं. तंबाकू सेवन से हेल्थ को नुकसान पहुंचता है. तंबाकू का सेवन आपके शरीर पर पूरा प्रभाव डालता है. इसका सेवन घातक बीमारियों का कारण बनता है जैसे फेफड़ों का कैंसर, हार्ट से जुड़ी परेशानी. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बहुत से देशों में यंग लोगों में ई सिगरेट के इस्तेमाल की दर वयस्कों से अधिक है. इन्हीं खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है ताकि समाज में इसको लेकर जागरूकता आए और सकारात्मक बदलाव हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >