विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध
हर साल की भांति इस साल भी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. यह 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है. जिसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 1972 में की गई थी. पहली बार 1974 में यह विशेष थीम के साथ मनाया गया था. हर साल से कोई ना कोई देश इसकी मेजबानी करता है. इस साल पाकिस्तान इस दिवस की मेजबानी कर रहा है. इस बार यह इकोसिस्टम रीस्टोरेशन थीम के साथ मनाया जा रहा है. जबकि वर्ष 2020 में सेलिब्रेट बायोडायवर्सिटी थीम के साथ से मनाया गया था.
इस दिन दुनिया भर की विभिन्न संस्थाएं, दफ्तर, स्कूल, कॉलेज आदि में पर्यावरण से संबंधित क्वीज, भाषण, निबंध, चित्रांकण प्रतियोगिता या या अन्य कार्यक्रम व पौधारोपण अभियान आयोजित किए जाते है. साथ ही साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया जाता है.
हालांकि इस दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं होता है. लेकिन लोगों को बृहद रूप से वृक्षारोपण, प्रकृति प्रेम, वृक्ष कटाईसे रोकने के लिए जागरूक किया जाता है. साथ ही साथ उन्हें आसपास को साफ सुथरा रखने, पानी की बचत, बिजली का कम उपयोग करने उसके जगह पर सोलर एनर्जी का उपयोग करने, जंगली जीवन की सुरक्षा आदि के लिए संकल्प भी लिया दिलाया जाता है. ताकि हमारी प्राकृतिक सुंदरता सदैव बरकरार रहे.
Sun Transit 2021: सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश के बाद मनाई जाएगी मिथुन संक्रांति, वृषभ, सिंह, कुम्भ समेत इन 5 राशि वालों के करियर-व्यापार में तरक्की के योग